श्री मारुति सनातन सेवा संस्थान में गौ सेवा को विशेष महत्व दिया जाता है। सनातन धर्म में गाय को “माँ” का स्थान प्राप्त है और उसे समस्त देवताओं का निवास माना गया है।
श्री मारुति सनातन सेवा संस्थान
संस्थान द्वारा संचालित गौशाला में गोधन की सेवा, भोजन, चिकित्सा और संरक्षण की व्यवस्था की जाती है। यहाँ पर वृद्ध, बीमार और लावारिस गायों को आश्रय देकर उनकी देखभाल की जाती है।
हमारा उद्देश्य केवल गायों को भोजन और आश्रय देना ही नहीं, बल्कि गौ सेवा के माध्यम से सनातन संस्कृति और परंपरा का संरक्षण करना भी है। गौशाला में नियमित रूप से:
हरा चारा, चूनी-भूसी एवं स्वच्छ जल की व्यवस्था
बीमार गायों के लिए चिकित्सा सुविधा
गोपालन से जुड़े सेवाकार्य और अनुष्ठान
गौ सेवा से आत्मिक शांति, पुण्य और धर्म लाभ की अनुभूति होती है।